Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता और समानता को मिलेगा बल : डॉ. गोपाल शर्मा यूसीसी पर नागरिकों से सुझाव आमंत्रित, ucc.mp.gov.in पोर्टल पर दें अपनी राय समान नागरिक संहिता के अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सदस्य डॉ. गोपाल शर्मा ने की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, पत्रकारों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता कर अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व मंत्री श्री कैलाश चावला, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सहित अन्य जिलाधिकारी मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए समिति सदस्य डॉ. गोपाल शर्मा ने कहा कि समान नागरिक संहिता से समाज में सद्भाव एवं सौहार्द की स्थापना होगी तथा पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में अनावश्यक तनाव की स्थिति नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर एवं महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर प्रदेश सरकार नागरिकों की राय लेकर व्यापक अध्ययन कर रही है। यूसीसी लागू होने से महिलाओं, बच्चों एवं सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित होगा तथा विवाह, उत्तराधिकार एवं अन्य पारिवारिक विषयों में समानता स्थापित होगी। डॉ. शर्मा ने कहा कि लड़का और लड़की के अधिकारों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रहेगा तथा दत्तक पुत्र को भी जेनेटिक पुत्र के समान अधिकार प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विभिन्न धर्म एवं समुदायों के लिए अलग-अलग पारिवारिक कानून प्रचलित हैं। विवाह, विवाह विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार तथा लिव-इन संबंध जैसे विषय समान नागरिक संहिता की परिधि में आते हैं। बैठक के दौरान यूसीसी से जुड़े सामाजिक, विधिक एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों ने विभिन्न राज्यों में लागू व्यवस्थाओं, सामाजिक समरसता, महिला अधिकारों तथा संवैधानिक प्रावधानों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव समिति के समक्ष रखे। डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार यूसीसी के संबंध में नागरिकों के विचार एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए ucc.mp.gov.in पोर्टल संचालित कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पोर्टल पर अपने सुझाव दर्ज कर इस महत्वपूर्ण विषय पर चल रहे जन-विमर्श में सहभागी बनें। #मंदसौर #Mandsaur

70 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

MORE NEWS

दो बूंद हर बार 
पोलियो पर जीत रहे बरकरार । 

#Mandsaur
#मंदसौर

दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार । #Mandsaur #मंदसौर

Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियोन अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय परिसर से विशाल जन-जागरूकता रैली निकाली गई।

#मंदसौर 
#Mandsaur

राष्ट्रीय पल्स पोलियोन अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय परिसर से विशाल जन-जागरूकता रैली निकाली गई। #मंदसौर #Mandsaur

Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

चंदवासा गौशाला के लिए सहयोग मांगने पहुंचे सेवकों ने मंडल अध्यक्ष पति पर गंभीर आरोप लगाए। सेवकों का कहना है कि उनसे कहा गया, "अधिकारी भ्रष्ट हैं, जनप्रतिनिधि भ्रष्ट हैं, मैं भ्रष्टाचारी नहीं हूं, इसलिए सहयोग नहीं करूंगा।" आरोपों के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। आखिर गौसेवा और जनसहयोग के इस मुद्दे पर सच्चाई क्या है..?

चंदवासा गौशाला के लिए सहयोग मांगने पहुंचे सेवकों ने मंडल अध्यक्ष पति पर गंभीर आरोप लगाए। सेवकों का कहना है कि उनसे कहा गया, "अधिकारी भ्रष्ट हैं, जनप्रतिनिधि भ्रष्ट हैं, मैं भ्रष्टाचारी नहीं हूं, इसलिए सहयोग नहीं करूंगा।" आरोपों के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। आखिर गौसेवा और जनसहयोग के इस मुद्दे पर सच्चाई क्या है..?

Mandsaur, Mandsaur | Jun 25, 2026