पोहरी: खरंजे पर मिला 25 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस
पोहरी थाना क्षेत्र के जाखनौद गांव में बुधवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव खरंजे पर पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने बुधवार सुबह 10:30 बजे मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नेतराम आदिवासी (25) निवासी देहदे के रूप में हुई है।