शिवपुरी नगर: शिवपुरी में चार दिन बाद दूध विक्रेताओं की हड़ताल खत्म, आज से ₹60 प्रति लीटर मिलेगा दूध
शिवपुरी शहर में पिछले चार दिनों से जारी दूध विक्रेताओं की हड़ताल शुक्रवार दोपहर 1 बजे समाप्त हो गई। इसके साथ ही शनिवार से शहरवासियों को दूध 60 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा। इससे पहले दूध 55 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा था। दूध विक्रेता पिछले कई दिनों से दूध के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे।