कस्बा: शाहजहां हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
Kasba, Purnia | Jun 21, 2026 पूर्णिया जिले के कस्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत सदरपुर पंचायत के चंद्रहा गांव में हुए चर्चित मोहम्मद शहजाह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 16 जून को सोए हुए अवस्था में मोहम्मद शहजाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कस्बा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।