बिसवां: सेवता कस्बे में ताजिया का मेंला देखकर लौट रहा बालक बाइक की ठोकर से हुआ गंभीर रूप से घायल
Biswan, Sitapur | Jul 19, 2024 मोहर्रम में ताजिया का मेला देख कर पैदल घर लौट रहा सेउता निवासी फैजान पुत्र रमजान को सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। घायल बालक को वहां मौजूद लोगों द्वारा रेउसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां बालक का पैर टूटने व सरीर में आई अन्य गंभीर चोटों को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।