बिसवां: जलालपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक मोबाइल शॉप में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख
Biswan, Sitapur | Jul 19, 2024 कमलापुर के जलालपुर कस्बे मे गुरुवार बीती देर रात लगभग 2 बजे अज्ञात कारणों के चलते आयुष इलेक्ट्रॉनिक एंड मोबाइल शॉप में आग लग गई। आग की लपटे दुकान के बाहर निकलने लगी तब कस्बे में गस्त कर रही पुलिस ने आग देखा तो फौरन फायर ब्रिगेड व दुकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलने पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और कड़ी मेहनत के बाद आग बुझाई।