गोपालगंज: हरखुआ नहर पर बच्चों के विवाद में युवक पर फरसा से हमला, हालत गंभीर, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।
नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ नहर पर बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक युवक पर पड़ोस के लोगों ने फरसा से हमला कर दिया। इस हमला में जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मारपीट की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।