गोपालगंज: वृंदावन तकिया टोला गांव में गर्भवती बकरी को पीटने का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला को पीटा, मौत: मृतका की बहू आरती देवी।
जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन तकिया टोला गांव में गर्भवती बकरी को पीटने से मना करने पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में जख्मी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की घटना के बाद आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। इसकी जानकारी बुधवार को मृतका की बहू आरती देवी ने दिया।