गोपालगंज: सदर अस्पताल स्थित पैथोलॉजी सेंटर में स्वास्थ्य विभाग ने की छापेमारी, एक यूनिट ब्लड बरामद, सीएस के आदेश पर की गई कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रात को गुप्त सूचना के आधार पर एक निजी पैथोलॉजी सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने एक यूनिट ब्लड का थैला बरामद किया। मेडिकल ऑफिसर डॉ अरुण कुमार अविनाश ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र प्रसाद के आदेश पर एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि पैथोलॉजी सेंटर में ब्लड का अवैध कारोबार होने की सूचना मिली।