अनूपपुर: जिले में 'स्कूल चलें अभियान' की मॉनिटरिंग तेज, शाला प्रवेश व नियमित उपस्थिति पर विशेष फोकस
जिले में 'स्कूल चलें अभियान' के प्रभावी संचालन के लिए कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी के निर्देशन में जिला स्तरीय अधिकारी लगातार शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान शाला प्रवेश, नामांकन, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है।