शिवपुरी नगर: एसपी से लगाई न्याय की गुहार, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग
शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के रहने वाले पीर शाह ने मंगलवार दोपहर जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) से शिकायत कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की। पीड़ित ने बताया कि 23 जून 2026 को दर्ज एफआईआर के मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। उनका आरोप है कि आरोपी लगातार गाली-गलौज कर रहे हैं