जहानाबाद: गोडीहा में दालान में सोए वृद्ध की आग से झुलसने के बाद मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
परस बीघा थाना क्षेत्र के गोडीहा गांव में दालान में सोते समय आग से झुलसे 85 वर्षीय रामबाबू यादव की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर स्वजन ने अरवल–जहानाबाद मार्ग पर शव रखकर जाम किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर हटवाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के बयान पर आग लगाने के आरोप में दो लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।