जहानाबाद: रतनी में टेंपो पलटने से दांत के डॉक्टर गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड के रतनी में एक टेंपू के पलटी होने से उसपर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में रतनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत के कारण रविवार दिन में करीब 1 बजे जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल अररिया जिले के भरगाओ थाना क्षेत्र के सैखपुरा गांव निवासी ऋतिक राज हैं।