जहानाबाद: बायपास पर घायल युवक को मुखिया बबलू यादव ने निजी वाहन से पहुंचाया सदर अस्पताल, लोगों ने की तारीफ
जहानाबाद बायपास पर नौरू के पास शनिवार रात्रि को रोड पर घायल अवस्था में पड़े एक बाईक सवार युवक पर मांदील पंचायत के मुखिया बबलू यादव की नजर पड़ी जो अपने निजी वाहन से किसी जरुरी काम से जा रहे थे तभी माननीय मुखिया ने मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी चार पहिया वाहन से घायल को अपने कुछ लोगों के साथ तत्परता दिखाते हुए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज जारी है।