जहानाबाद: जहानाबाद में खेत में काम कर रहे व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, पुत्री ने बताई घटना
जहानाबाद के रतनी प्रखंड के परसबिगाहा थाना क्षेत्र के शिवगंज मोकरी गांव के बधार में खेत में बोझा बंधाने का काम कर रहे करीबन पासवान नामक 40 वर्षीय एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया घटना की सूचना मिलते ही परस बीघा थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।