पिड़ावा: खारपा खुर्द में ध्वनि प्रदूषण के आरोप में एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया, उपकरण जब्त
पिड़ावा थाना क्षेत्र के खारपा खुर्द गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे ध्वनि प्रदूषण के आरोप में पुलिस ने एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक शिवराज राजकीय विद्यालय के पास ट्रैक्टर में लगे टेप रिकॉर्डर को तेज आवाज में बजा रहा था। जिससे ध्वनि प्रदर्शन होना पाया गया।जिस पर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया है।