फरीदाबाद: छायसां थाना पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आदर्श आचार संहिता के दौरान सड़कों, खंबों और इमारतों पर अनाधिकृत राजनैतिक बैनर लगाने के आरोप में छायंसा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी बल्लभगढ़ श्याम सिंह ने बताया कि गांव नरहावली में सार्वजनिक संपति पर बैनर लगाया हुआ था। इस संबंध में काफी पूछताछ की तो किसी ने कुछ नहीं बताया। छायंसा थाना पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया