फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने तिगांव मंडी के पास से देसी पिस्टल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रमेश (24) डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच ने अपने गुप्त सूत्रों से गस्त के दौरान तिगांव मंडी के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी पिस्तौल बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना तिगांव में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।