फरीदाबाद: ज़िले में संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर ड्रोन से की जाएगी निगरानी, ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
लोकसभा चुनाव में 25 मई को छठे चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र स्थित संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। मतदान केंद्रों के करीब सौ-दो सौ मीटर के दायरे लि में ड्रोन उड़ाकर किसी अप्रिय घटना पर विराम लगाया जाएगा।