फरीदाबाद: सेक्टर-19 न्यूज पेपर सेंटर पर दो अज्ञात युवकों ने हिंदुस्तान टाइम्स अखबारों में लगाई आग
घटना सुबह 3:50 की है जहां सेक्टर 19 न्यूजपेपर सेंटर जहां फरीदाबाद शहर में तमाम पेपर सप्लाई किए जाते हैं वहां सुबह 3:50 पर दो अज्ञात युवकों के द्वारा हिंदुस्तान टाइम्स न्यूज़पेपर में कांच की बोतल में पेट्रोल डालकर आग लगा दी और वहां से फरार हो गए लोगों ने डायल 112 पर फोन किया जहां मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है