गंगरार: गंगरार क्षेत्र में मंदिर भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न, जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
गंगरार क्षेत्र में आशापुरा माता सेवा संस्थान द्वारा भगवान रघुनाथ मंदिर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ व चित्तौड़ विधायक चंद्रभान सिंह मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी।