रोह: अनैला रोड़ में ई-रिक्शा की चपेट में आया बाइक सवार, नवादा जाने के दौरान हुआ हादसा, युवक विक्की कुमार जख्मी
Roh, Nawada | Aug 23, 2026 रोह थाना क्षेत्र के अनैला गांव के पास रविवार को ई-रिक्शा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान विक्की कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि विक्की कुमार बाइक से नवादा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अनैला गांव के पास उनकी बाइक अचानक ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें चोटें आईं।