मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। शासन की इस जनहितैषी पहल के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और तत्परता के साथ किया जा रहा है।