बक्सर: नगर में गोलंबर से बाईपास रोड स्थित शनिचरा बाबा मंदिर तक जाम लगा, एंबुलेंस भी फंसी
Buxar, Buxar | Mar 6, 2025 नगर के गोलंबर से सिंडिकेट होते हुए शनिचरा बाबा तक लंबी वाहनों की लाइन लगी हुई है. जिससे आम से खास सभी प्रभावित हो गये है. जाम लगभग दिन के एक बजे लगी है. जिसके कारण एंबुलेंस से लेकर विद्यालय के वाहन फंसे हुए है. समयांतराल पर रेंग कर चल रहे है. वहीं इस बीच पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे का समय लग गया है.