कोल: दोदपुर के बाद हमजा कॉलोनी में सड़क निर्माण में लगी घटिया सामग्री, चीफ इंजीनियर, AE व JE का हटाया गया चार्ज
Koil, Aligarh | Apr 4, 2026 स्मार्ट सिटी में सीएम ग्रिड के तहत किया जा रहे निर्माण कार्यों में लगातार लापरवाही और घटिया सामग्री की शिकायतें सामने आ रही है। दोदपुर के बाद अब हमजा कॉलोनी में घटिया सामग्री लगाई गई है। नगर आयुक्त शनिवार को मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान घटिया सामग्री से सड़क निर्माण कार्य देख नगर आयुक्त का पर साथ में आसमान पर चढ़ गया और बड़ी कार्रवाई कर दी।