झुंझुनू: झुंझुनू के डिप्टी सीएमएचओ ने जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
झुंझुनू डिप्टी सीएमएचओ डॉक्टर भंवरलाल सर्वा ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, डिप्टी सीएमएचओ सर्वा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंजूसर पातूसरी पर आयोजित आयुष्मान आरोग्य मेले का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हे।