झुंझुनू: झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में 66.14% मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए दी बधाई
झुंझुनूं विधानसभा का उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका है। बुधवार शाम 6 बजे तक हुए मतदान में 66.14% मतदान हुआ जोकि पिछले 2023 विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 5% कम मतदान हुआ है। विधानसभा में कुल 2,74,698 मतदाताओं में से कुल 1,81,685 ने मतदान किया। शांतिपूर्ण मतदान एवं लोकतंत्र में भागीदारी निभाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बधाई दी।