झुंझुनू: झुंझुनू तहसील, उपखंड और कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर रखी अपनी मांग
गुरुवार दोपहर 12:00 के आसपास झुंझुनू तहसील व उपखंड और कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर रामावतार मीणा को ज्ञापन सौंप कर 13 नवंबर को राजस्थान के उनियारा में चुनाव कार्य के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी ने उपखंड अधिकारी को थप्पड़ मारा,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसको गिरफ्तार करने की मांग की है, अन्यथा कार्य बहिष्कार करने की कर्मचारियों ने चेतावनी दी।