झुंझुनू: राजस्थान मदरसा बोर्ड अध्यक्ष MD चौपदार ने झुंझुनू मुख्यालय पर किया मतदान, की अपील
राजस्थान मदरसा बोर्ड अध्यक्ष MD चौपदार ने झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव में 13 नवंबर बुधवार दोपहर 1:00 बजे झुंझुनू मुख्यालय के मोहल्ला नायककान पर पहुंचकर अपना मतदान किया, मतदान करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा झुंझुनू जिला गंगा जमुना तहजीब के साथ रहा है सभी समाज के लोगों से अपील की है शत प्रतिशत मतदान करें।