हैदरनगर: हैदरनगर में शिक्षकों की आवश्यकता मूल्यांकन परीक्षा शुरू, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में होगा सुधार
हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र के +2 राजकीय कृत उच्च विद्यालय हैदरनगर में मंगलवार से शिक्षकों की आवश्यकता मूल्यांकन परीक्षा शुरू हो गयी। परीक्षा में कक्षा एक से आठवीं तक के शिक्षकों ने भाग लिया। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जयराम महतो ने शाम 5 बजे बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है।