मेहदावल: महुली कस्बे में पुलिस ने पैदल गश्त की, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
संत कबीर नगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से धनघटा क्षेत्राधिकारी अभयनाथ मिश्र ने महुली कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाया गया। पैदल गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील