पुलिस ऑफिस में एसपी अशोक कुमार मीणा की जनसुनवाई में पहुंचे एक पीड़ित ने अपनी व्यथा बताई और थाने में उसकी सुनवाई नहीं होने की बात कही, एसपी ने उसकी शिकायत पर त्वरित कार्यवाई करने के निर्देश दिए। सोमवार 2 बजे तक हुई जनसुनवाई में 50 से ज्यादा लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए।पुलिस अधिकारियों ने सभी की शिकायतों को सुना।