मेहदावल: हशेस्वर नाथ मंदिर परिसर में अवैध कब्जे की पुष्टि, जल्द चल सकता है प्रशासन का बुल्डोजर
संतकबीरनगर जिले के दक्षिणांचल के हैसर धनघटा नगर पंचायत में स्थित प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिर हशेस्वर नाथ परिसर की भूमि पर हुए अवैध कब्जों पर जल्द ही प्रशासन का बुल्डोजर गरजेगा। नगर पंचायत की चेयरमैन रिंकू मणि द्वारा की गई शिकायत पर जिलाधिकारी ने इसकी जांच कराई थी। अपर जिलाधिकारी न्यायिक और बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने जिलाधिकारी को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में अवै