मंझनपुर: महुआ खाड़ा गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, सीओ ने बताया दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महुआ खाड़ा में हुई घटना के संबंध में सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारम्भिक जांच में प्रेम प्रसंग को घटना का कारण पाया गया है। मारपीट में घायल शिवप्रसाद की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई, जबकि युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। सीओ शिवांक सिंह ने बताया मामले में 2 को हिरासत में लिया गया है।