मथुरा: वृंदावन के बीएच आरसी डॉक्टर श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए लगाया गया नि:शुल्क कैंप
वृंदावन स्थित बी.एच.आर.सी.-डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए नि:शुल्क लेसिक जांच शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया बड़ी संख्या में मरीज ने पहुंचकर लाभ उठाया चश्मे से छुटकारा पाने के लिए लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी कराया