होशंगाबाद नगर: कोठरा गांव के पंचमुखी वेयरहाउस में ₹25.4 लाख का गेहूं घोटाला, मैनेजर सहित 6 दोषी
नर्मदापुरम के कोठरा गांव स्थित पंचमुखी वेयरहाउस में करीब 25 लाख रुपए कीमत के गेहूं घोटाले का मामला सामने आया है। वेयरहाउस कॉर्पोरेशन की जांच में गोदाम से 1841 बोरी (920.50 क्विंटल) गेहूं कम पाया गया। गुरुवार सुबह 11 बजे एमपी वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल सोरठे ने बताया कि पांच सदस्यीय टीम ने अपनी जांच पूरी कर प्रतिवेदन एमडी ऑफिस को भेज दिया।