मेदिनीनगर में एमआरएमसीएच से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर अवैध रूप से संचालित ‘रक्षक इमरजेंसी हॉस्पिटल’ के फर्जी डाक्टर राजकुमार प्रजापति को गिरफ्तार कर गुरूवार शाम 5 बजे जेल भेज दिया गया। इस सिलसिले में अल्ट्रासाउंड ऑपरेटर रोहित कुमार एवं अस्पताल संचालक के खिलाफ भी एफआइआर दर्ज की गयी है।