मेदिनीनगर (डालटनगंज): सरहुल पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय, जीएलए कॉलेज के जेएन दीक्षित छात्रावास में बैठक हुई
गुरुवार दोपहर 1 बजे से मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज के जेएन दीक्षित छात्रावास के सभागार में आदिवासियों का महान पर्व सरहुल पूजा महोत्सव मनाने को लेकर प्रथम बैठक की गई। बैठक में पूजा के भव्य आयोजन का निर्णय लिया गया और जरूरी तैयारी शुरू कर देने की बात कही गई। सरहुल पूजा 1 अप्रैल 2025 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी -धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया गया।