पामगढ़: आरसमेटा गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुलमुला थाना में मामला दर्ज
जांजगीर-चांपा के मुलमुला थाना क्षेत्र के आरसमेटा गांव में घर में खड़ी बाइक की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, संतोष कुमार गोंड ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपने बाइक क्रमांक सीजी 11 ए एन 9511 को घर में खड़ी किया था।