नबीनगर: प्राथमिक विद्यालय ईटवा में प्रतिभा का उत्सव, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
नवीनगर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय ईटवा में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ ‘अतिथि भोजन’ सह ‘पुरस्कार वितरण समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था, वहीं शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड एमडीएम प्रभारी जुबैरिया खातून ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।