सोनीपत: एनजीटी निर्देशों की अवहेलना पर एसडीएम अंकित कुमार ने सख्त कार्रवाई का कहा ऐलान
एसडीएम अंकित कुमार ने गोहाना नई सब्जी मंडी का निरीक्षण कर दुकानदारों को एनजीटी के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा। उन्होंने पटाखों की ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध का जिक्र करते हुए उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। किसानों से पराली जलाने से बचने और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन की भी अपील की गई।