टिब्बी: तलवाड़ा पुलिस ने सट्टा खाईवाली करते हुए तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार
जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तलवाड़ा थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियों के साथ नकदी भी बरामद की है।पहली कार्रवाई सिलवाला कलां स्थित एसजीसी नहर के पास की गई जहाँ पुलिस टीम ने कृष्ण कुमार निवासी टिब्बी को सट्टे की खाईवाली करते पकड़ा।