ग्वालियर में शनिवार दोपहर 1 बजे उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब कंपू थाना क्षेत्र के गुढ़ा गुड़ी नाका पर ऑटो में गोवंश के बछड़ों को ले जा रहे युवकों को क्षेत्रीय नागरिकों ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा युवकों को छोड़े जाने से नाराज़ लोगों ने भगवा हिंदू क्रांति दल के नेतृत्व में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया