बांधवगढ़: राज्य सेवा-वन सेवा परीक्षा के लिए संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त, 26 अप्रैल को होगी परीक्षा
उमरिया में 26 अप्रैल को राज्य सेवा और राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें करीब 900 परीक्षार्थी तीन केंद्रों पर शामिल होंगे। परीक्षा की निष्पक्षता के लिए शहडोल संभाग हेतु सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश रामगोपाल प्रजापति को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।