हसनपुर: रहरा में झोलाछाप के उपचार से बिगड़ी जच्चा-बच्चा की हालत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
रहरा क्षेत्र के गांव खेलिया पट्टी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रसव पीड़ा के दौरान 20 वर्षीय महिला प्रियंका की मौत हो गई। प्रियंका की शादी मात्र एक साल पहले हुई थी शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे प्रियंका को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी रहरा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया।