रतनी फरीदपुर: खैरा में सांप के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक के दौरान तोड़ा दम
जहानाबाद के खैरा निवासी अरुण कुमार घर में काम कर रहे थे। इसी दौरान ईंट हटाते समय उन्हें सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर ले गए। बाद में झाड़-फूंक कराने के दौरान उनकी हालत और बिगड़ गई तथा मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।