सिधौली: रसूलपुर निवासी महिला ने अज्ञात कारणों से जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
जनपद के ग्राम पंचायत रसूलपुर में रहने वाली एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी थी परिवार वालों के द्वारा महिला को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है।