गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत चाईबासा में एक भव्य संकीर्तन रैली का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह रैली बाल मंडली, निमडीह चाईबासा से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस चौक, घड़ी घर, व्यवहार न्यायालय होते हुए अनुमंडल कार्यालय, सदर चाईबासा तक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाओं सहित श्रद्धालु, संत एवं नगरवासी शामिल हुए।