बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचा प्रशासन
संभाग आयुक्त श्री एस. एन. राठौर एवं कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने भरदा स्थित राहत शिविर का निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
इस दौरान राहत शिविर में भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन की प्राथमिकता — संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों तक त्वरित राहत और आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना।
#बाढ़_राहत #राहत_शिविर #दुर्ग #जिला_प्रशासन_दुर्ग #आपदा_प्रबंधन