गणपति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
संभाग आयुक्त श्री एस. एन. राठौर एवं कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने रविवार, 27 सितंबर को शिवनाथ नदी स्थित गणपति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर जल स्तर एवं मौके की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों को मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कर सभी मूर्तियों का सुरक्षित, व्यवस्थित एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विसर्जन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु विसर्जन व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
#गणपति_विसर्जन #गणेश_उत्सव #शिवनाथ_नदी #जिला_प्रशासन_दुर्ग #दुर्ग